विदेशमंत्री ने विश्व में ऊर्जा के स्रोतों के महत्व पर बल दिया है। श्री अली अकबर सालेही ने सोमवार को तेहरान में ईरान व यूरेशिया के क्षेत्र में सहयोग शीर्षक के अंतर्गत आयोजित होने वाले सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा कि इस समय संसार अत्यंत संवेदनशील परिस्थितियों से गुज़र रहा है और परिवर्तन बड़ी तेज़ी के साथ सामने आ रहे हैं जिसके दृष्टिगत, सार्थक क्षेत्रीय सयहोग का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। इस सम्मेलन में रूस के उप संसद सभापति ने यूरेशिया के क्षेत्र में ईरान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि मास्को के लिए तेहरान से समरसता बहुत महत्व रखती है। इस सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधि चिन्मय करेखान ने कहा कि ईरान, विभिन्न आयामों से एक क्षेत्री शक्ति समझा जाता है और क्षेत्रीय परिवर्तनों में उसके सकारात्मक प्रभावों का इन्कार नहीं किया जा सकता। तेहरान में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में ईरान के अतिरिक्त रूस, क़ज़ाक़िस्तान, ताजीकिस्तान, चीन, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, भारत और जर्मनी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ......166
17 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 392221
विदेशमंत्री ने विश्व में ऊर्जा के स्रोतों के महत्व पर बल दिया है। श्री अली अकबर सालेही ने सोमवार को तेहरान में ईरान व यूरेशिया के क्षेत्र में सहयोग शीर्षक के अंतर्गत आयोजित होने वाले सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा ............